17.6 C
New York
Wednesday, June 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news आज फिर घटे पेट्रोल के दाम, डीजल के दामों में भी 15...

आज फिर घटे पेट्रोल के दाम, डीजल के दामों में भी 15 पैसे तक की गिरावट

8

नई दिल्ली- लगातार गिरते पेट्रोल और डीजल के दाम लोगों को काफी हद तक राहत पहुंचा रहे हैं। आज (सोमावर को) पेट्रोल के दामों में करीब 17 पैसे तक की गिरावट आई है। वहीं डीजल के दामों में भी 15 पैसे तक की कमी आई है। इस गिरावट के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल 77.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.31 रुपये की दरों में बिक रहा है।

मुबंई में भी पेट्रोल के दामों में गिरावट आई है। आज मुबंई में पेट्रोल 83.07 रुपये प्रति लीटर और 75.76 रुपये प्रति लीटर डीजल बिक रहा है। बीते दिन की बात करें तो रविवार को पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे की गिरावट आई थी, वहीं डीजल में भी अच्छी गिरावट देखी गई थी।

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दामों में लगातार गिरावट हो रही है जिसके चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतें गिर रही हैं।