17.6 C
New York
Monday, June 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

7

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के हाजीपुर कट के पास सोमवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के हाजीपुर कट के पास आज सुबह एक अज्ञात चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बुलंदशहर जनपद के रहने वाले गौरव कुमार (25 वर्ष) को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गौरव कुमार को गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।