17.6 C
New York
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर 24.50 लाख रुपये की ‘संदिग्ध’ राशि के साथ...

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर 24.50 लाख रुपये की ‘संदिग्ध’ राशि के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

5

उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को सीआईएसएफ कर्मियों ने दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर ‘संदिग्ध’ 24 लाख रुपये के साथ हिरासत में लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर हुई। अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के रहनेवाले 22 वर्षीय रोहित कुमार यादव को सीआईएसएफ कर्मियों ने पकड़ा क्योंकि उनके थैले में बड़ी राशि थी और उन्हें यह संदिग्ध लगा। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।