17.6 C
New York
Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दादर स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते हुए फिसला यात्री का पैर,...

दादर स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते हुए फिसला यात्री का पैर, TC ने सूझबूझ से ऐसे बचाई जान

35

दादर रेवले स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते हुए एक यात्री का पैर फिसल गया, जिसके बाद वो ट्रेन के नीचे आते-आते बचा. गनीमत यह रही कि रेलवे स्टेशन पर ही मौजूद टीसी ने फुर्ती दिखाते हुए यात्री की जान बचाई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

दादर स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सीनियर टिकट एग्जामनर नागेंद्र मिश्रा ने आज दादर स्टेशन पर चलती लोकल ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का पैर फिसल गया, जिसके बाद वो ट्रेन के नीचे आते-आते बचा. गनीमत यह रही कि रेलवे स्टेशन पर ही मौजूद टीसी ने तेजी से आगे बढ़कर नीचे गिर रहे युवक को घसीट लिया जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई. TC नागेंद्र मिश्रा की सूझबूझ, बहादुरी और तत्काल कार्रवाई से पटरी पर गिर रहे शख्स की जान बच गई।

https://twitter.com/GathaBharat/status/1484075462142066692?s=20

इस बात की जानकारी सेन्ट्रल रेलवे द्रारा ट्वीट कर दी गयी। सेंट्रल रेलवे पीआरओ ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें यह घटना साफ दिखाई दे रही है. रेलवे ने अपने ट्वीट में कहा- यात्रियों से अनुरोध है कि वे चलती ट्रेन से न चढ़ें और न ही उतरें।