17.6 C
New York
Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood एक बार फिर सलमान के तानों में प्रियंका हुई शुमार, जाने क्यों…

एक बार फिर सलमान के तानों में प्रियंका हुई शुमार, जाने क्यों…

2

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। इन दिनों फिल्म की स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। भारत फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान का कोई भी इंटरव्यू ऐसा नहीं होता, जब वह प्रियंका चोपड़ा पर फिल्म छोड़ने के लिए ताना ना मारते हों।

हाल ही में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सलमान खान एक बार फिर प्रिंयका चोपड़ा पर तंज कसते हुए नजर आए। सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा को ताना मारते हुए कहा कि प्रियंका को भारत की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी, तो प्रियंका फिल्म का प्रमोशन तो कर ही सकती हैं।

इंटरव्यू के दौरान जब कटरीना कैफ से फिल्म में उनके रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘जब ये रोल लिखा गया, तब मैं वहां नहीं थी’। इसी बीच सलमान ने बीच में आकर कहा, वहां प्रियंका चोपड़ा थीं, जो कोशिश कर रही थीं….’ लेकिन कटरीना ने सलमान को रोकते हुए कहा, रिलेक्स, रिलेक्स’. इसके बाद सलमान ने कहा, ‘थैंक्यू प्रियंका’।