17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news खेल रत्न अवार्ड की दौड़ में सबसे आगे हैं नीरज चोपड़ा, टोक्यो...

खेल रत्न अवार्ड की दौड़ में सबसे आगे हैं नीरज चोपड़ा, टोक्यो ओलम्पिक को लेकर इस खिलाड़ी ने कही ये बात

20

स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीतने की रेस में सबसे आगे हैं। उनके साथ इस रेस में विनेश फोगाट और वेटलिफ्टर मीराबई चानू भी शामिल हैं। नीरज इसी महीने खत्म हुए एशियाई खेलों में भारतीय दल के ध्वजवाहक थे। विनेश एशियाड गोल्ड जीतने वाली पहली भारती महिला पहलवान हैं।

नीरज ने कहा, “गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स और जकार्ता-पालेमबंग एशियाड में स्वर्ण पदक जीतने से मुझे बहुत अनुभव मिला है। अब इसका फायदा टोक्यो 2020 ओलिंपिक में उठाना चाहूंगा। टोक्यो ओलंपिक से पहले 2020 में 90 मीटर के आंकड़े को पार करने की कोशिश करुंगा। ओलम्पिक के बाकी 2 साल में मैं जमकर मेहनत करुंगा।”


राजीव गांधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इस पुरस्कार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 7.5 लाख रुपये पुरुस्कृत व्यक्ति को दिये जाते है। सन् 2017 में ये अवार्ड पैरालम्पिक में गोल्ड जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया और हॉकी के स्टार प्लेयर सरदार सिंह को दिया गया था।