17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के आवास में एक अज्ञात व्यक्ति कार...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के आवास में एक अज्ञात व्यक्ति कार लेकर घुसने की कोशिश, संदिग्ध गिरफ्तार

25

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार लेकर घुसने की कोशिश का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस सूत्र ने बताया कि व्यक्ति को सुरक्षा बलों ने रोका और हिरासत में लिया। मामला बुधवार सुबह करीब 7.45 बजे आया।

संदिग्ध कार लेकर उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे धरदबोचा। मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में संदिग्ध मानसिक रूप से परेशान बताया गया है। जब उसे पकड़ा गया, तब वो कुछ अनाप-शनाप बोल रहा था। वो बड़बड़ा रहा था कि उसकी बॉडी में किसी ने चिप लगा दिया है।

पकड़ा गया शख्स बेंगलुरु(कर्नाटक) का रहने वाला है। उसका नाम शांतनु बताया जाता है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि संदिग्ध ने नोएडा से लाल रंग की SUV कार किराए पर ली थी। इसके बाद वो डोभाल के घर पहुंचा। हालांकि इससे पहले कि वो अंदर दाखिल हो पाता, उसे पकड़ लिया गया। पुलिस उसे पूछताछ कर रही है, ताकि पता चले कि उसकी मंशा क्या थी और उसके पीछे क्या किसी का हाथ है।