17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राष्ट्रीय राज्य दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, सैलून, होटल व सिनेमा हॉल, सीएम...

दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, सैलून, होटल व सिनेमा हॉल, सीएम केजरीवाल ने दिए संकेत

7

दिल्ली के लोगों को लॉकडाउन-4 में क्या-क्या सहूलियत मिल सकती है और अभी किस पर पाबंदी जारी रहेगी। सीएम केजरीवाल ने गुरुवार को इसका संकेत दे दिया। डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने जनता को एक दिन का समय देकर सुझाव मांगे थे। पांच लाख से अधिक लोगों ने अपना सुझाव दिया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग नाई की दुकानें, स्कूल, होटल और सिनेमा हॉल अभी खोलने के पक्ष में नहीं हैं। सीएम ने कहा कि सैलून और सिनेमा हॉल के बारे में अधिकतर लोगों ने कहा कि अभी नहीं खुलना चाहिए। अधिकतर लोगों ने कहा कि नाई की दुकान नहीं खुलने चाहिए उसमें सबसे ज्यादा खतरा है। जिनको पहले से ही बीमारी है उनके लिए कोरोना जानलेवा हो जाता है।