17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राष्ट्रीय राज्य मुजफ्फरनगर के बाद अब हरियाणा के करनाल पहुंचा किसान मोर्चा

मुजफ्फरनगर के बाद अब हरियाणा के करनाल पहुंचा किसान मोर्चा

4

मुजफ्फरनगर के बाद अब हरियाणा के करनाल पहुंचा किसान मोर्चा

मुजफ्फरनगर के बाद अब किसान नेताओं ने हरियाणा के करनाल में आज मंगलवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया है। करनाल किसान महापंचायत में भी किसानों नेताओं ने कई हजार किसानों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। किसान महापंचायत के चलते राज्य सरकार ने शहर की इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

राज्य सरकार ने इंटरनेट सेवाओं को बंद करने के साथ-साथ करनाल में धारा 144 भी लगा दी गई है। इससे पहले मुजफ्फरनगर में कई किसान संगठनों द्वारा किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था, जहां किसान नेताओं ने बीजेपी पर निधाना साधा था और आगामी यूपी औऱ उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में भाजपा को उखाड़ फेंकने की बात कही थी।

Read: किसानों के नाम पर चुनावी तैयारी, अराजकता की राह में पेट्रोल पंप, highway बंद करने वाली तालिबानी सोच क्यों?

इसके अलावा मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में आंदोलनकारियों पर महिला आंदोलनकारी और पत्रकार के साथ बदसूलकी करने के आरोप भी लगे थे, इसलिए खट्टर सरकार कोई नरमी नहीं बरतना चाहती। जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं साथ में 5 जिलों की इंटरनेट सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है।