17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news माया के साथ गठबंधन पर राहुल ने क्या कहा ? /यहां पढ़े...

माया के साथ गठबंधन पर राहुल ने क्या कहा ? /यहां पढ़े !

3

एक ओर छत्तीसगढ़ में बसपा ने अजित जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से गठबंधन कर कांग्रेस को झटका दिया है। वहीं अब मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी बसपा अकेले चुनाव में उतरने का फैसला किया है। जिसके बाद महागठबंधन को करारा झटका लगा है। वहीं इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने शुक्रवार को बात किया और कहा कि मध्य प्रदेश में बसपा के अकेले चुनाव लड़ने से हमें कोई नुकसान नहीं है। कांग्रेस 2019 चुनाव में बसपा के साथ गठबंधन करेगी।

एक कार्यक्रम में राहुल ने कहा ‘मुझे नहीं लगता कि बसपा के साथ गठबंधन से मध्य प्रदेश चुनाव में ज्यादा असर पड़ता।’ हालांकि राहुल ने कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में जीत जरूर दर्ज करेगी। गठबंधन से संबंधित राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा राज्य में गठबंधन और केंद्र में गठबंधन दोनों अलग बाते हैं। मायावती ने इसी तरफ इशारा किया है। राहुल गांधी ने आगे कहा ‘मुझे लगता है कि लोकसभा चुनाव के दौरान खासकर यूपी में कई दल साथ में आएंगे।’

माया का कांग्रेस पर आरोप
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि बसपा को खत्म करने की साजिश रच रही है। बसपा सुप्रीमो ने इसके साथ ही मध्यप्रदेश और राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनावों में अकेले लड़ने की बात कहकर गठबंधन की संभावनाओं पर भी फिलहाल के लिए विराम लगा दिया।

साथ ही मायावती ने कांग्रेस के वरिष्ठ दिग्विजय सिंह को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा था कि दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस नेता कांग्रेस और बसपा का गठबंधन नहीं चाहते। मायावती ने कहा कि दिग्विजय सिंह ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों से डरते हैं। मायावती ने दिग्विजय को भाजपा का एजेंट तक बता दिया।