17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news तेल की कीमतों ने फिर लगाई छलांग, पेट्रोल 87 और डीजल 76...

तेल की कीमतों ने फिर लगाई छलांग, पेट्रोल 87 और डीजल 76 के पहुंचा पार

8

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इनकी कीमतें घटने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। आज भी इनकी कीमतों में इजाफा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 48 पैसे और डीजल 52 पैसे मंहगा हुआ है।

पेट्रोल और डीजल में बढ़ी इन कीमतों के बाद दिल्ली में डीजल 72.07 रु/ली. और पेट्रोल 79.99 रु/ली. हो गई है। आपको बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल पहली बार पेट्रोल 80 रू. के करीब पहुंचा है।

अगर बात करें बाकी महानगरों की तो कोलकाता में पेट्रोल 82.88 रू/ली. हो गया है। मायानगरी मुंबई में तो पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा मिल रहा है। यहां एक लीटर की कीमत 87.39 के स्तर पर पहुंच गई है। चेन्नई में 83.13 रुपये प्रति लीटर का पेट्रोल हो गया है।

अगर हम डीजल की बात करें तो बाकी महानगरों में कोलकाता में यह 74.92 रुपये, मुंबई में 76.51 और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 76.17 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

 

जिस तरह पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही है उससे देश में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। इससे रोजमरा का सामान और फल-सब्जी महंगा हो सकता है।