17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मोदी चुनावी मूड में, दो दिनों में करेंगे तीन राज्यों का दौरा

मोदी चुनावी मूड में, दो दिनों में करेंगे तीन राज्यों का दौरा

10

2019 चुनाव में करीब 7 महीनें बचे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अभी से ही चुनावी मूड में नजर आ रहे हैं।  लगातार समय-समय पर मोदी राज्यों का दौरा कर रहे हैं। वहीं आने वाले 22 और23 सितंबर को मोदी एक बार फिर तीन राज्यों के दौरे के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री इस दौरे में न कि केवल केंद्र की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लॉन्च करेंगे बल्कि इन राज्यों के 18 लोकसभा क्षेत्रों से भी सीधे जुड़ेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी आने वाले 2 दिनों में तीन राज्यों का दौरा करने वाले हैं, जिनमें ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड शामिल हैं। यह दौरा हर लिजाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री केंद्र की सबसे महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत का शुभारंभ करने वाले हैं। पीएम सबसे पहले 22 सितंबर को ओडिशा जाने वाले हैं। ओडिशा बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण राज्य है। यहां फिलहाल बीजेडी की सरकार है, लेकिन बीजेपी को कोशिश है कि अगली बार उसकी सरकार बने।

पीएम मोदी अपने एक दिवसीय दौरे में दो सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और दो जनसभाएं भी करेंगे। पहली जनसभा पश्चिम ओडिशा के झारसुगुड़ा में तो दूसरी मध्य ओडिशा के अनुगुल के तालचेर में करेंगे। मोदी दो सभाओं में राज्य के 5 लोकसभा क्षेत्रों को संबोधित करेंगे जिनमें संबलपुर, डेकानाल, बरगढ़, जाजपुर और सुन्दरगढ शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी 22 सितंबर को चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ का भी दौरा करने वाले हैं. ओडिशा से सीधे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ जाएंगे। पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में एक किसान सम्मलेन को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वह कई विकास योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री भले ही राज्य के किसान सम्मेलन और विकास योजनाओं की आधारशिला रख रहे हों लेकिन इन योजनाओं के जरिये वह राज्य के 6 लोकसभा कार्यकताओं से भी जुड़ेंगे। इनमे जांजगीर-चंपा, रायगढ़, सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर और महासमुद शामिल है। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री शाम 4.45 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे जहां से वह भारतीय वायुसेना के विमान से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ओडिशा और छत्तीसगढ़ दौरे से ठीक एक दिन बाद प्रधानमंत्री झारखंड जाएंगे. वह 23 सितंबर को सुबह 11:30 बजे रांची के प्रभात तारा मैदान पहुंचेंगे, जहां आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत करेंगे। आयुष्मान भारत मोदी सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। इस अभियान की शुरुआत के लिए पीएम ने झारखंड की धरती को चुना है। झारखंड में आयुष्मान भारत के लॉन्चिंग के अलावा पीएम कोडरमा और चाईबासा में बनने वाले मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास करेंगे। झारखंड में पीएम का सात लोकसभा क्षेत्रों से जुड़ने का कार्यक्रम है जिनमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, हज़ारीबाग़, चायवासा, कोडरमा और गिरीडीह शामिल है।