17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सिग्नेचर ब्रिज विवाद पर मनोज तिवारी ने दर्ज कराई शिकायत

सिग्नेचर ब्रिज विवाद पर मनोज तिवारी ने दर्ज कराई शिकायत

9

रविवार को सिग्नेचर ब्रिज के उदघाटन के मौके पर अपने साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने डीसीपी नॉर्थ ईस्ट को लिखित में शिकायत दी है। मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप विधायक अमानतुल्लाह खान और अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
बता दें कि 4 नवंबर को दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन था, जिसमें पहुंचे भाजपा विधायक मनोज तिवारी को स्टेज पर जाने से रोक दिया गया था। तस्वीरों में देखा गया था कि अमानतुल्लाह खान मनोज तिवारी को धक्का देते दिख रहे हैं जिस पर काफी बवाल भी हुआ था।सिग्नेचर ब्रिज विवाद पर मनोज तिवारी ने दर्ज कराई शिकायतवही मनोज तिवारी का आरोप है कि अमानतुल्लाह खान और अन्य लोगों ने सीएम के इशारे पर उनके साथ ऐसा किया। वहीं अमानतुल्लाह खान का इस पूरे प्रकरण पर कहना है कि अगर वह मनोज तिवारी को स्टेज पर जाने से नहीं रोकते तो वह मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम पर हमला कर सकते थे।