17.6 C
New York
Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime दिल्ली में दिनदहाड़े परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट

दिल्ली में दिनदहाड़े परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट

10

दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलन्द हैं। इस बात की बानगी थाना उस्मानपुर इलाके के ब्रह्मपुरी से सामने आयी है, जहां एक परिवार को बंधक बनाकर दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश भागते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हैं। ये बदमाश मां बेटी को बंधक बनाकर 75 हजार रुपये कैश,करीब 4 तौले सोना और चांदी लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। पीड़ित परिवार के मुख्या अनवर पंजाबी का कहना है कि लुटेरे खुद को ताला -चाबी बनाने वाला बताकर घर में घुसे थे।
वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। बदमाशों की तलाश की जा रही है, लेकिन दिन के 4 बजे हुई ये लूट की वारदात दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। दिल्ली पुलिस फिलहाल बदमाशों की तलाश कर रही है।