इंदिरा गांधी की 101 वीं जयंती पर राहुल-सोनिया सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

12

आयरन लेडी के रूप में मशहूर देश की पूर्व और एकलौती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आज जन्मदिन है। 101वीं जयंती पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्तिस्थल जाकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी। इंदिरा गांधी की 101 वीं जयंती पर राहुल-सोनिया  सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलिसाथ ही पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। इन नेताओं ने सुबह शक्ति स्थल पहुंचकर इंदिरा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इनके अलावा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता पी सी चाको, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।इंदिरा गांधी की 101 वीं जयंती पर राहुल-सोनिया  सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलिबता दें कि, इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। वह दो अलग-अलग अवधि में 15 वर्षों से अधिक समय तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या कर दी गई थी। इंदिरा गांधी महज एक नाम नहीं बल्कि ताकत का स्वरूप थी ऐसी ताकत जिसके आगे अमेरिका भी सजदा करता था। दुबली पतली काया वाली इंदिरा के फौलादी इरादों की दुनिया कायल थी। भारत रत्न इंदिरा का आज 101 वां जन्मदिन है, उनके कई फैसलों ने भारत की पहचान एक मजबूत राष्ट्र के रूप में बनाई।