17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली:- स्कूल के टॉयलेट में मिला, नरकंकाल

दिल्ली:- स्कूल के टॉयलेट में मिला, नरकंकाल

26

राजधानी दिल्ली के एक इलाके से हैरान करने वाली ख़बर आ रही है, ख़बर यह है, कि दिल्ली नगर निगम के स्कूल में नरकंकाल मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वही खबर से शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं में इतनी दहशत फैल गई कि सुबह बच्चे स्कूल ही नहीं पहुंचे।
बता दें कि मामला दिल्ली के अलीपुर के मुखमेलपुर थाना क्षेत्र का है। यहां नगर निगम के एक प्राइमरी स्कूल के शौचालय के टैंक में नर कंकाल मिला, जिससे लोग सकते में हैं।नरकंकालजानकारी के अनुसार, टॉयलेट और उसके अंदर का टैंक कई सालों से बंद पड़ा था। दरअसल जब मजदूर पुराने टॉयलेट के बगल में नए टॉयलेट की लाइन बना रहे थे उस वक्त उन्हें टैंक में नरकंकाल मिला।
वही चश्मदीदों का कहना है, कि टैंक में इंसान की खोपड़ी, कपड़े और हड्डियां पड़ी हुई थीं। नर कंकाल मिलने की सूचना स्कूल में काम कर रहे मजदूरों ने दी।