कोरोना वैक्सीनेशन ने सैकड़ों लोगों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, स्वास्थ्य मंत्रालय

1

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आज प्रेसकॉन्फ्रस कर जानकारी दी की  देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 77,152 है। पिछले 24 घंटे में 6,561 मामले दर्ज किए गए हैं।  विश्व के परिपेक्ष में देखें तो पिछले एक हफ्ते में 15 लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। विश्व में कोरोना की कुल संख्या 6 करोड़ 18 लाख है।

राज्यों में केवल एक ही राज्य हैं जहां कोरोना के 10,000 से अधिक मामले आ रहे हैं। 5,000-10,000 मामलों वाले राज्य की संख्या 2 है और बाकी राज्यों में 5,000 से कम मामले आ रहे हैं, जिसमें केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है।

ICMR के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा की मृत्यु दर की रोकथाम में वेक्सीनेशन की प्रभावशीलता को मापा गया है। वैक्सीन की पहली डोज़ 98.9% प्रभावशीलता के लिए ज़िम्मेदार है और यदि दोनों डोज़ दी जाती है तो यह 99.3% प्रभावी होता है।

नीति आयोग स्वास्थ्य सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा यह स्पष्ट है कि टीकों और व्यापक वैक्सीनेशन ने सैकड़ों लोगों की रक्षा करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वैक्सीन ने देश को कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि से बचाया है।