17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली में पांचवीं क्लास की छात्रा से बाथरूम में छेड़छाड़

दिल्ली में पांचवीं क्लास की छात्रा से बाथरूम में छेड़छाड़

5

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक नामी पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की खबर है। स्कूल के गार्ड पर ही इस करतूत का आरोप लगा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी की उम्र को लेकर असमंजस में है। आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। स्कूल प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लग रहा है क्योंकि नाबालिग को नौकरी पर कैसे रखा गया, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

घटना के दौरान आरोपी नाबालिग को मौके पर पकड़ लिया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल, पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, 11 साल की छात्रा परिवार के साथ उत्तम नगर में रहती है। बच्ची के पिता कार मैकेनिक का काम करते हैं। छात्रा पास के एक पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है।

बच्ची के पिता ने बताया कि वह दोपहर में बच्ची को स्कूल में लेने गए। तभी उनकी बेटी ने बताया कि गार्ड उसे दूसरे बाथरूम में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। बच्ची ने शोर मचादिया। शोर सुनकर स्कूल के टीचर और अन्य लोग इकट्ठा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी।