सीएम चन्नी के नाम वाले कैंडिडेट को ही आप ने उनके खिलाफ उतारा, आप ने जारी की 15 प्रत्याशियों की सूची,

0

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 15 उम्मीदवारों को उतारा हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नाम वाले शख्स को ही उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया है।

आप ने श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से डॉ. चरणजीत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इसी सीट से मौजूदा विधानसभा सदस्य हैं। अगर वह फिर इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला दिलचस्प होगा। बता दें कि डॉक्टर चरणजीत सिंह आम आदमी पार्टी में आने से पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव थे। चरणजीत सिंह आंखों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं।

आप ने मंजू राणा को कपूरथला से प्रत्याशी घोषित किया है। फिरोजपुर शहर से रनवीर सिंह भुल्लर आप के उम्मीदवार बने हैं। बठिंडा शहर से आप ने जगरूप सिंह गिल को टिकट दी है।  पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 117 सदस्यों वाली पंजाब विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी ने अब तक अपने 70 से ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आज यानी मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने 15 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। यह ‘आप’ की 5वीं लिस्ट हैं। आम आदमी पार्टी अब तक 88 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद सक्रिय है।अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब का दौरा कर रहे हैं। पार्टी ने अभी तक 88 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं आप पंजाब चुनाव को लेकर बेहद आशावान है।