17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime मेरठ: महिला नेता का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, BJP ने पार्षद...

मेरठ: महिला नेता का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, BJP ने पार्षद सहित 2 नेताओं को किया निलंबित

4

मेरठ जिले में भाजपा नेत्री की अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले 2 पार्टी नेताओं को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सोमदत्त विहार के रहने वाले रवींद्र नागर ने कथित तौर पर नेत्री का एडिटिंग के जरिए अश्लील वीडियो बनाया। फिर उसे अपने करीबी पार्षद रवींद्र सिंह को दे दिया। सिंह ने फर्जी आईडी से वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद मामले में दोनों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया गया। वहीं बीजेपी ने दोनों नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निकाल दिया।

मामले में जानकारी देते हुए बुधवार को भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के आदेश पर जागृति विहार मंडल के नेता रवींद्र नागर, वार्ड-18 के पार्षद रवींद्र सिंह और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजकुमार बजाज को पार्टी से निकाल दिया गया है। राजकुमार बजाज को गलत बयानबाजी के लिए पार्टी से निकाला गया है। वहीं रवींद्र सिंह और रवींद्र नागर पर आरोप है कि पार्टी की ही महिला नेता को बदनाम करने के लिए उन्होंने पहले तो एडिटिंग के जरिए उनका अश्लील वीडियो बनाया। फिर आपस में शेयर किया और बाद में फर्जी आईडी के जरिए उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बताते चले कि फिलहाल दोनों को अंतरिम जमानत मिल गई है।

ReadAlso;सीने में गोली लगने से घायल मासूम से मिलने पहुंचे CM योगी, सिपाहियों का भी जाना हाल