17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नाइट शेल्टर्स में तब्दील होंगे दिल्ली के कई सरकारी स्कूल

नाइट शेल्टर्स में तब्दील होंगे दिल्ली के कई सरकारी स्कूल

5

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव और खतरे के मद्देनजर दिल्ली के कई सरकारी स्कूलों को नाइट शेल्टर्स में तब्दील किया जाएगा। इनमें खाने-पीने की व्यवस्था के साथ रहने का इंतजाम भी होगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली के कुछ चुनिंदा स्कूलों को नाइट शेल्टर्स में तब्दील किया जाएगा, जिनमें  एक  हजार से अधिक बेड लगाए जा रहे हैं। इन बेड को लगाने के दौरान कम से कम एक मीटर से अधिक की दूरी हो, इसका भी ख्याल रखा रहा है।

इस योजना को धरातल पर लाने की कड़ी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को आइपी एक्सटेंशन  स्थित सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दौरा भी किया। इसे स्कूल को नाइट शेल्टर में तब्दील किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि 600 स्कूलों में गरीबों के खाने की व्यवस्था होगी। इन नाइट शेल्टर्स में गरीब-बेघर रह सकेंगे। दिल्ली सरकार ने बेघर-गरीबों के लिए मुफ्त में खाने का इंतजाम दिल्ली में जगह-जगह बने रैन बसेरों में किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मानें तो शनिवार से 4 लाख लोगों को खाना खिलाने का काम किया जा रहा है।

बता दें कि दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन होने के बाद दिल्ली में रह रहे लोगों के लिए कई अहम एलान किए हैं। इनमें ऑनलाइन शॉपिंग के बाद होम डिलिवरी, सब्जी, दूध और दवा दुकानदारों को जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिए ई-पास का इंतजाम किया है। इसी के साथ हालात बिगड़ने पर दिल्ली के अस्पतालों में भी इलाज की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए पांच डॉक्टरों ने जो रिपोर्ट दी है, उसके हिसाब से भी काम किया जा रहा है।

—–

भरत पांडेय