17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news महाराष्ट्र: भिवंडी के गोदाम में लगी भीषण आग, 3 लोग घायल

महाराष्ट्र: भिवंडी के गोदाम में लगी भीषण आग, 3 लोग घायल

3

महाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी के एक गोदाम में अचानक आज सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना में अब तक तीन लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

बताया जा रहा है कि, आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की 5 पांच गाड़ियां मौजूद हैं। राहत बचाव का कार्य जारी है।

खबर है कि, आग ठाणे के भिवंडी में दापोडे गांव के पास पारसनाथ कॉम्प्लेक्स में एक कबाड़ गोदाम में लगी आग लगने के फ़ौरन बाद दमकल विभाग को इसकी जानकारी मिली जिसके बाद ठाणे फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया। अभी तक आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है। आगे की जानकारी की अभी प्रतीक्षा है।