17.6 C
New York
Thursday, February 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पैदल ही अपने घर का सफर तय कर रहे हैं मजदूर यात्री

पैदल ही अपने घर का सफर तय कर रहे हैं मजदूर यात्री

4

कोरोनावायरस के चलते पूरे देश में लॉक डाउन किया गया है। पूरी तरीके से बस और ट्रेन और प्राइवेट व्हीकल ओम से बंद कर दिए गए हैं। गाजियाबाद के कौशांबी बस अड्डे का नजर आप देखिए दूर-दराज के लोग जो कि कौशांबी बस अड्डे पर कई हजारों की संख्या में इकट्ठे हुए हैं। क्योंकि इनको अपने घर जाना है।

कोई लखनऊ का रहने वाला है। कोई आजमगढ़ का कानपुर आते छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ यह लोग अपने घर जाने के लिए परेशान हैं। जैसे  ही एक रोडवेज बस  फरकाबाद को जानी थी। उसमें बस मे  यह लोग भेड़ बकरी की तरह चढ़ गए। जो हमने लोगों से बात की तो उन्होंने बताया की उनको अपने घर जाने के लिए कोई भी साधन नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से वह बहुत परेशान हैं।

लेकिन एक मासूम औरत को देखिए किस तरीके से आंखों में आंसू से रो रही है। क्योंकि इसको अपने घर जाने के लिए कोई भी बस या सवारी नहीं मिल रही है। लेकिन कुछ सामाजिक संगठनों के द्वारा इन लोगों की भूख प्यास मिटाने के लिए लोग आगे आए हैं। कोई इनको बिस्किट दे रहा है तो कोई पानी ला रहा है।