17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कोटा: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

कोटा: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

3

कोटा। राजस्थान के कोटा में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर आ रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने के पुख्ता कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है। हालांकि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

कोटा-झालावाड़ रोड पर बने सिटी मॉल के पीछे इंडस्ट्रियल एरिया की रोड नंबर 3 पर यह कैमिकल फैक्ट्री मौजूद है। शुक्रवार सुबह आग लगने की खबर से कोटा जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आग को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस हादसे से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ होगा। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।