17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ‘छपाक’ फिल्म दिखायेगी

समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ‘छपाक’ फिल्म दिखायेगी

5

समाजवादी पार्टी आज राजधानी में अपने पार्टी कार्यकताओं को दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक दिखायेगी । पार्टी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी । समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा है माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ‘छपाक’ फिल्म दिखाएगी।

इसके लिए लखनऊ में एक हाल बुक किया गया है। गौरतलब है कि छपाक फिल्म एसिड हमले से पीड़ित एक लड़की की कहानी है । मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह फिल्म तब चर्चा में आयी थी जब फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में जवाहर लाल नेहरू विश्वविदयालय के छात्रों से मिलने पहुंच गयी थी ।