17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कपिल शर्मा इस साल दिसंबर में करेंगे शादी, तारीख का किया ऐलान…

कपिल शर्मा इस साल दिसंबर में करेंगे शादी, तारीख का किया ऐलान…

5

बॉलीवुड में इन दिनों शादी-विवाह का माहौल बन गया। प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के अलावा कॉमेडियन कपिल शर्मा की शादी की खबर भी सुर्खियों में है। खबरों के अनुसार कपिल ने अपनी शादी पर लगाए जा रहे कयासों को खत्म कर दिया और कहा कि वे 12 दिसम्बर को गिन्नी के होमटाउन जालंधर में शादी कर रहे हैं। 

कपिल ने कहा कि गिन्नी अपने परिवार की इकलौती बेटी हैं। मेरी मां और उनकी फैमिली चाहती है कि शादी भव्य रूप से हो। मैं सभी की भावनाओं का सम्मान करता हूं, इसलिए शादी का फंक्शन उनकी इच्छा के अनुसार ही होगा। रिसेप्शन 14 दिसम्बर को होगा।

उन्होंने कहा, ‘जब मेरे भाई की शादी हुई थी, तब मेरी आमदनी ज्यादा नहीं थी। हम सिर्फ कुछ बाराती लेकर गए थे और भाभी को घर ले आए थे। लेकिन जब मेरी बहन की शादी हुई तो मेरी आमदनी अच्छी होने लगी थी। तब हमने वह शादी शानदार तरीके से की थी। यह हमारे स्तर के अनुसार शानदार थी।’

पिछले कुछ समय से कपिल शर्मा का व्यक्तिगत जीवन काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। उनका करियर भी बेपटरी हुआ है। वह एक बार फिर अपने लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल शर्मा’ के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं।

उनका कहना है कि वह शादी की बात को भी छिपा कर रखना चाहते थे। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ सप्ताहों से मैं अपनी पंजाबी फिल्म के प्रचार में बिजी हूँ। मीडिया के लगातार प्रश्न करने के बावजूद प्रचार के समय मैं शादी के बारे में बात नहीं करना चाहता था।”

गर्लफ्रेंड से शादी करने पर खुशी मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, “बेशक मैं खुश हूं। लेकिन इससे ज्यादा खुशी मुझे अपनी मां का चेहरा देखकर हो रही है।”

यदि आप भी पत्रकाीरिता के क्षेत्र में रूचि रखते है, तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-