17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कंगना रनौत के फैंस चाहते है मणिकर्णिका फिल्म के लिए उन्हें नेशनल...

कंगना रनौत के फैंस चाहते है मणिकर्णिका फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिले…

5

कंगना रनौत की फिल्म’: द क्वीन ऑफ झांसी’ कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में बनी हुई थी फिल्म रिलीज हो चुकी है। मणिकर्णिका को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह फिल्म कंगना के करियर एक महत्वाकांक्षी फिल्म है। कई सारे फैंस का मानना है कि रोमांचक एक्शन से भरी फिल्म का स्तर खास नहीं है।

लेकिन कंगना की परफॉर्मेंस बेहतरीन है। कई फैंस ने तो यहां तक कहा कि ये कंगना की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है और उन्हें इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से समानित करना चाहिए।

अब इस धमाकेदार फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग 12 सितंबर को पूरी कर ली गई थी। कंगना इससे पहले नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। उन्हें साल 2014 में आई फिल्म ‘क्वीन’ और साल 2015 में आई ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।

इस फिल्म के साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी बॉलीवुड करियर की शुरूआत की है। फिल्म की कहानी बाहुबली फेम विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है और कृष और कंगना ने फिल्म के निर्देशन का जिम्मा संभाला।