17.6 C
New York
Saturday, May 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कैंची धाम वीकेंड ट्रैफिक प्लान लागू, टैक्सी और दोपहिया वाहनों के प्रवेश...

कैंची धाम वीकेंड ट्रैफिक प्लान लागू, टैक्सी और दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध

2

नैनीताल जिले के कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में वीकेंड पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। शनिवार और रविवार को यातायात दबाव के अनुसार वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जाम से राहत मिल सके।

नई व्यवस्था के तहत भीमताल से भवाली आने वाले वाहनों को जरूरत पड़ने पर ज्योलिकोट-नैनीताल रोड या हल्द्वानी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं हल्द्वानी और रामनगर की ओर से आने वाले वाहनों को ट्रैफिक बढ़ने पर भवाली से पहले रोका जा सकता है या वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कैंची धाम जाने वालों हेतु शटल सेवा शुरू की गई है। बरेली रोड, हल्द्वानी, भीमताल और भवाली से आने वाले यात्री अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर शटल सेवा के माध्यम से मंदिर तक पहुंचेंगे।

वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ऐसे वाहनों को भी पार्किंग में ही रोककर शटल सेवा से भेजा जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें और यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेकर ही निकलें, ताकि सफर सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।