17.6 C
New York
Friday, June 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सीएम धामी का अल्मोड़ा दौरा, डोल आश्रम में पूजा-अर्चना, विकास पर जोर

सीएम धामी का अल्मोड़ा दौरा, डोल आश्रम में पूजा-अर्चना, विकास पर जोर

7

पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध डोल आश्रम में आयोजित पीठ स्थापना उत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

आश्रम पहुंचने पर साधु-संतों और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने आश्रम के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है।

सीएम धामी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लमगड़ा के कनरा स्थित हेलीपैड से खटीमा के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचे।