17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जे पी नड्डा : सपा-बसपा गठबंधन के लिए हम तैयार, अबकी बार...

जे पी नड्डा : सपा-बसपा गठबंधन के लिए हम तैयार, अबकी बार जीत के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे

2

 सपा बसपा के गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने कहा है कि हम यूपी में सपा-बसपा गठबंधन का मुकाबला करने के लिए पहले से ही तैयार थे। हम 2019 में जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बीजेपी चुनाव में 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जितना गरीबों के लिए काम हुआ है उतना पहले कभी नहीं हुआ। मोदी सरकार देश के 30 करोड़ लोगों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाई है।

देश के 55 करोड़ लोगों को मोदी सरकार हेल्थ सिक्योरिटी दे रही है। प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ हुआ है। चार लाख करोड़ रुपये डीबीटी के जरिये ट्रांसफर हुआ है। केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत कर करोड़ों गरीबों को लाभ पहुंचाया है।

चुनावी तैयारियों पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का संदेश लेकर घर-घर जाएगी। हमें विश्वास है कि जनता का हमें पूर्ण समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2014 में हमारी गठबंधन के सहयोगियों के साथ 73 सीटें थीं। इस बार यह संख्या 74 होने वाली है।

नड्डा ने कहा कि 2014 के बाद प्रदेश में भाजपा का विस्तार हुआ है। यूपी में संगठन की ताकत बढ़ी है। जीत के सभी चिराग हमारे पास है। चुनाव फिजिक्स की तरह होता है केमिस्ट्री नहीं।