17.6 C
New York
Wednesday, May 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सैन्य मामलों के विभाग में थलसेना, नौसेना और वायुसेना से होंगे संयुक्त...

सैन्य मामलों के विभाग में थलसेना, नौसेना और वायुसेना से होंगे संयुक्त सचिव

6

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत नीत सैन्य मामलों के विभाग में थलसेना, नौसेना और वायुसेना से तीन संयुक्त सचिव नियुक्त किए जाएंगे। सूत्रों ने बुधवार को इस आशय की जानकारी दी।असैन्य पक्ष से फिलहाल सैन्य मामलों के विभाग में दो आईएएस अधिकारी राजीव सिंह ठाकुर और शांतनु नियुक्त हैं।

तीन संयुक्त सचिवों रैंक के अधिकारियों की नियुक्ति के बाद विभाग में असैन्य और सैन्य दोनों तरह के अधिकारी होंगे।सूत्रों ने बताया कि संयुक्त सचिव के पद पर थलसेना से मेजर जनरल, नौसेना से रियर एडमिरल और वायुसेना से एयर वाइस मार्शल पद के अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। अभी तक विभाग में कुल 13 उपसचिवों, 25 अवर सचिवों और 22 सेक्शन अधिकारियों को तबादला करके भेजा गया है।