
अगर आप अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म के लिए बार-बार रिचार्ज कराने से परेशान हैं, तो जियो आपके लिए नया एंटरटेनमेंट पैक लेकर आया है। कंपनी ने ₹200 का नया Jio OTT Pass लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को 15 प्रीमियम OTT ऐप्स, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।
जियो के इस नए ऑफर में YouTube Premium, JioHotstar Mobile + Hollywood और Prime Video Mobile Edition जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसके अलावा SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, Kanccha Lannka, TimesPlay और Tarang Plus जैसे कई OTT ऐप्स का एक्सेस भी ग्राहकों को मिलेगा।
कंपनी के मुताबिक, इन सभी OTT प्लेटफॉर्म्स को यूजर्स JioTV के जरिए एक्सेस कर सकेंगे। इसके साथ ही ग्राहक 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनल भी देख पाएंगे, जिनमें Star, Sony, Sun TV और Discovery नेटवर्क के मनोरंजन, स्पोर्ट्स, मूवी और क्षेत्रीय चैनल शामिल हैं।
जियो ने बताया कि इस पैक का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों के पास पहले से एक एक्टिव जियो बेस प्लान होना जरूरी है। इसके बाद यूजर्स MyJio ऐप, Jio.com, रिटेल स्टोर या अन्य रिचार्ज प्लेटफॉर्म के जरिए ₹200 वाला OTT Pass एक्टिव कर सकते हैं।
कंपनी का कहना है कि यह पैक खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो एक ही रिचार्ज में इंटरनेट डेटा, लाइव टीवी और कई OTT ऐप्स का मनोरंजन चाहते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जियो का यह नया ऑफर OTT और टेलीकॉम बाजार में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकता है।












