17.6 C
New York
Friday, January 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भारत और यूके के बीच भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते की हुई बातचीत

भारत और यूके के बीच भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते की हुई बातचीत

21

भारत और यूके ने 17 मार्च, 2022, दिन गुरुवार को भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के दूसरे दौर की बातचीत पूरी कर ली गयी है। इसकी आज पीएमओ द्वारा ये जानकारी दी गयी है।

भारतीय अधिकारियों के एक शिष्टमंडल ने लंदन में तकनीकी बातचीत में हिस्सा लिया। बातचीत हाइब्रिड माध्यम से की गई, जिसके तहत कुछ वार्ताकारों ने यूके वार्ता केंद्र में बातचीत में हिस्सा लिया और अन्य लोगों ने वर्चुअल माध्यम से वार्ता में शिरकत की।

ये भी पढ़े- बीरभूम हिंसा की जांच नहीं कर सकती बंगाल पुलिस, कोलकाता उच्च न्यायालय का आदेश, CBI करेगी जांच

इस दौर की बातचीत में संधि के मसौदे को साझा किया गया और उसके अधिकतर अध्यायों पर चर्चा की गई। इसी के आधार पर समझौता किया जायेगा। दोनों पक्षों के तकनीकी विशेषज्ञों ने अलग-अलग 64 सत्रों में एक-साथ चर्चा की। इन चर्चाओं में 26 नीतिगत विषय शामिल थे। बातचीत के तीसरे दौर की मेजबानी भारत करेगा, जो अप्रैल 2022 में होनी है।

ये भी पढ़े- चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत पहुंचे, भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात, गलवान संघर्ष के बाद पहला भारत दौरा