17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भारत ने कोविड-19 मरीजों की 85 हजार संख्या के साथ चीन को...

भारत ने कोविड-19 मरीजों की 85 हजार संख्या के साथ चीन को पीछे छोड़ा

6

भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 85 हजार को पार कर गई। कश्मीर से केरल तक और कर्नाटक से बिहार तक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। इसी बीच, ऐसे संकेत हैं कि सोमवार से शुरू हो रहें लॉकडाउन के चौथे चरण में कई बड़ी छूट मिलेगी ताकि महामारी के बीच अर्थव्यवस्था को गति दी जा सके।

देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से संक्रमितों की घोषित संयुक्त संख्या ने इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वहां कोविड-19 के 82,933 मामले सामने आए थे।

चीन का वुहान शहर, जहां से इस महामारी की शुरुआत हुई थी वहां कुछ नये मामले आए हैं। इसके बावजूद चीन में अब कोविड-19 के 100 से कम मरीज उपचाराधीन हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक चीन में 4,633 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई थी जबकि 78,000 से अधिक लोगों संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में वुहान में संक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक दुनिया में तीन लाख अधिक लोगों की मौतें कोरोना वायरस की वजह से हुई हैं जबकि 45 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।