17.6 C
New York
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हिमखंड टूटा, आवाजाही बंद

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हिमखंड टूटा, आवाजाही बंद

8

उत्तराखंड में गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर कुबेर गदेरे में हिमखंड टूटने से रास्ता बंद हो गया। रास्ते में लगभग 100 मीटर क्षेत्र में टनों बर्फ फैलने से इसे साफ करने में चार से पांच दिन लग सकते हैं। मंगलवार को पैदल मार्ग पर कुबेर गदेरे पर पसरे हिमखंड का ऊपरी हिस्सा भर-भराकर ढह गया था, जिससे टनों बर्फ रास्ते के 100 मीटर चौड़ाई वाले हिस्से में फैल गई है। हिमखंड टूटने की रफ्तार इतनी तेज थी कि बर्फ रास्ते को पार कर कुछ ही देर में गहरी खाई तक पहुंच गई। गनीमत रही कि इस दौरान पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की आवाजाही नहीं हो रही थी।