खौफनाक: यूक्रेन ने बर्बरता से लिया ‘बूचा हत्याकांड’ का बदला, लहुलूहान सड़कों पर तड़पते रूसी सैनिकों को मारी गोलियां

0
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 43वें दिन भी जारी है। दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइलें और गोला बारूद दाग रहा है। यूक्रेन के मैरियूपोल में रूस ने खतरनाक तरीके से तबाही मचाई है। यहां के महापौर ने बताया कि शहर में अब तक 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। महापौर वाडियम बोइचेंको ने बुधवार को बताया कि मारे गए लोगों में 210 बच्चे हैं। वहीं यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने के संबंध में अमेरिका द्वारा प्रस्तावित कदम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में गुरुवार को मतदान होगा।
यूक्रेन अब उतरा बेरहमी पर
हवाई हमलों के एक बुरे दौर से गुजरने के बाद अब दोनों तरफ से खतरनाक हमले देखे जा रहे हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में यूक्रेनी सैनिकों के एक समूह को पश्चिमी कीव के एक गांव में पकड़े गए रूसी सैनिकों की हत्या करते हुए देखा गया। बता दे की बूचा हत्याकांड का बदला लेने के लिए यूक्रेनी सैनिक भी बेरहमी पर उतर आए हैं। पश्चिमी कीव के एक गांव में पकड़े गए रूसी सैनिकों की बर्बरता से हत्या करते हुए वीडियो सामने आया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस वीडियो की पुष्टि की है। वीडियो में एक शख्स की आवाज सुनाई दे रही है, वह कहते सुनाई पड़ता है यह अभी भी जीवित है। इन लुटेरों को फिल्माओं। देखो, यह अभी भी जीवित है। यह सांस ले रहा है। यूक्रेनी शहर बूचा में कमांडो ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। उनपर रूसी जासूस होने का शक है।