17.6 C
New York
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम की राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में लागातार...

हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम की राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में लागातार तीसरी जीत

51

हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार अपना परचम लहराया है। जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की बेटी पुष्पा राणा लगातार 3 वर्षों से हिमाचल महिला कबड्डी टीम की कप्तानी कर जीत की हैट्रिक लगाई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में खेली जा रही 38वीं राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने कड़े मुकाबले में रविवार शाम को हरियाणा को 27-22 से हराकर राष्ट्रीय पदक अपने नाम किया।

राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में देश की टॉप 8 टीमों ने भाग लिया। जिसमें हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, कर्नाटक, पंजाब और पश्चिम बंगाल शामिल रहे।

बता दें कि पहले हाफ में हिमाचल की टीम 10-8 से आगे चल रही थी। इसके बाद 2-2, 3-3 अंकों की बढ़त के साथ हिमाचल की टीम ने कड़े मुकाबले में हरियाणा को पराजित कर दिया।

हिमाचल कबड्डी टीम में शामिल साक्षी शर्मा, श्यामा, ज्योति ठाकुर, चंपा ठाकुर, भावना ठाकुर, रेशमा, अंशुल, काजल, शगुन, शिवानी और जसप्रीत कौर की इस उपलब्धि से हिमाचल में खुशी का माहौल है।

लगातार तीन सालों से जीत दर्ज

वहीं, पिछले शनिवार को हुए पहले सेमीफाइनल में हिमाचल ने राजस्थान को 38-20 के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली थी। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने महाराष्ट्र को 47-24 से हराया था।

बता दें कि शिलाई की बेटी पुष्पा राणा की कप्तानी में हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी टीम ने 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो कि गुजरात के अहमदाबाद में हुई थी। 37वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता गोवा तथा 38वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता उत्तराखंड के हरिद्वार में जीत हासिल की है।