17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मणिपुर में हमले में चार पुलिस कमांडो घायल

मणिपुर में हमले में चार पुलिस कमांडो घायल

3

भारत-म्यामां सीमा के पास मोरेह कस्बे में एक कार को रोके जाने पर उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस ने शनिवार को बताया कि हमले में पुलिस के चार कमांडो घायल हो गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को काले शीशे वाली एक कार को पुलिस ने रोकने का इशारा किया लेकिन कार रोकने की बजाय कार सवार उसे लेकर फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि कमांडो ने कार का पीछा कर उसे रोका तो कार सवार लोगों ने टीम पर हमला कर दिया,

जिससे चार कमांडो घायल हो गए। उन्होंने बताया कि जब घायल कमांडो को मोरेह अस्पताल ले जाया गया तो भीड़ ने उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। अधिकारी ने बताया कि कमांडो को सुरक्षित निकालने और हमलावरों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त बल को अस्पताल भेजा गया।