17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पंजाब के संगरूर में घर की छत गिरने से एक ही परिवार...

पंजाब के संगरूर में घर की छत गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

3

पंजाब के संगरूर जिले में सुनाम कस्बे के रिहाइशी इलाके में भारी बारिश के बाद एक घर की छत गिरने से उसमें रह रहे चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सुनाम थाना प्रभारी जतिन्दरपाल सिंह ने फोन पर बताया कि घटना शनिवार रात इंदिरा कॉलोनी में हुई। उन्होंने बताया कि घर काफी पुराना था और बीते दो दिन से इलाके में हो रही भारी बारिश के चलते इमारत में दरारें आ गई थीं। सिंह ने कहा,

”मरने वालों में एक दम्पत्ति और उनके दो बच्चे शामिल हैं। दम्पत्ति की आयु 30 से 32 साल के बीच थी और बच्चों की उम्र छह से आठ साल के बीच थी। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में मृत पुरुष के माता-पिता और उसकी बहन घायल हो गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” सिंह ने बताया कि घटना के समय दंपत्ति और उनके बच्चे एक कमरे में सो रहे थे जबकि घायल हुए लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे।