भिंड में पूर्व दस्यु मोहर सिंह गुर्जर का निधन

0

भिंड में पूर्व दस्यु मोहर सिंह गुर्जर का निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। वे मेहगांव में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और 60 के दशक में मोहर सिंह पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड में इन पर 315 मामले दर्ज हुए थे, जिनमें से 85 हत्याओं के मामले भी थे। सभी मामलों में वे बरी हो गए थे। अपने क्षेत्र में उन्होंने गरीब परिवार की लड़कियों का विवाह कराने के साथ कमजोर लोगों की मदद करने जैसे कई काम किए, जिसके लिए उन्हें सब मोहर दद्दा बुलाते थे।