उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए BJP प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, सीएम पुष्कर खटीमा सीट से लड़ेंगे चुनाव

1

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए है। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है।

प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बची 11 सीटों पर बाद में नामों का एलान किया जाएगा। इस बार पांच महिलाओं को इस बार टिकट दिया गया है। वहीं 13 ब्राह्मण नेताओं को टिकट दिया गया है।

पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधान सभा 70 से चुनाव लड़ेंगे प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार 25 विधानसभा शहर से चुनाव लड़ेंगे

इस विधान सभा से इन प्रत्याशियों को मिला टिकट

1. दुर्गेश्वर लाल, पुरोला (अजा) से

2. केदारन सिंह रावत, यमुनोत्री से

3. सुरेश चौहान, गंगोत्री से  

4. महेंद्र भट्ट, बदरीनाथ से

5. भोपाल राम टमटा थराली (अजा) से 

6. कर्णप्रयाग- अनिल नौटियाल से

8. भरत सिंह चौधरी रुद्रप्रयाग से

 9. शक्ति लाल साहब घनसाली से

10. विनोद कंडारी देवप्रयाग से

11. सुबोध उनियाल नरेंद्र, नगर से

12. प्रतापनगर से- विजय सिंह पंवार

13.  धनोल्टी-प्रीतम, सिंह पंवार

14. प्रीतम पंवार, धनोल्टी से

15. राम चरण नौटियाल, चकराता से

 16. मुन्ना सिंह चौहान, विकासनगर से

 17. सहदेव सिंह पुंडीर जसपुर से

 18. विनोद चमोली, धर्मपुर से

19 उमेश शर्मा (काऊ) रायपुर से

20. खजान दास राजपुर रोड(अजा ) से

21. सविता कपूर, देहरादून कैंट से

22. गणेश जोशी, मसूरी से

24. प्रेमचंद्र अग्रवाल, ऋषिकेश से

26. आदेश चौहान, बीएचईएल हरिद्वार से

27. सुरेश राठोर, ज्वालापुर से

28.  मास्टर सत्यपाल सिंह. भगवानपुर से

31. प्रदीप बत्रा. रुड़की से

32. देवयानी कुंवर प्रणव चैंपियन. खानपुर से (कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी)

33. दिनेश पंवार. मंगलौर से

34. संजय गुप्ता. लक्सर से

35. स्वामी यतिश्वरानंद. हरिद्वार ग्रामीण से

36.  रेनू विष्ट, यमकेशवर से

37. राजकुमार पोरी, औली पौड़ी से

38. डॉक्टर धन सिंह रावत. श्रीनगर से

39.   सतपाल महराज, चौबट्टाखाल से 

40.   दिलीप सिंह रावत, लैंसडाउन से

42. धन सिंह धामी, धारचूला से

43. बिशन सिंह चुफाल, डीडीहाट से

44. चंद्रा पंत, पिथौरागढ़ से

45. फ़क़ीर राम टमटा, गंगोलीहाट (अजा )

46. सुरेश गरिया, कपकोट से

47. चंदन राम दास बागेश्वर से

48. अनिल शाही द्वाराहाट से

49. महेश जीना सल्ट से

40. दिलीप सिंह रावत, लैंसडौन से

 51. रेखा आर्य, सोमेश्वर से

52.  कैलाश शर्मा, अल्मोड से

54. पुराण सिंह फरत्याल, लोहाघाट से

55.  कैलाश शर्मा  चंपावत से

57.  राम सिंह कैड़ा भीमताल से

58.  सरिता आर्य, नैनीताल से

60. बंशीधर भगत, कालाढूंगी से

61. दीवान सिंह बिष्ट, रामनगर से

62. डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, जसपुर से

63. त्रिलोक सिंह, चीमा काशीपुर से

64. राजेश कुमार, बाजपुर अजा

65.  अरविंद पांडे, गदरपुर से

67.  राजेश शुकला, किच्छा से

68. सौरभ बहुगुणा, सितारगंज से

69. प्रेत सिंह राणा, नानकमत्ता से