17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood मतदान के दौरान बंद रहेंगें फिल्मी थियेटर ….

मतदान के दौरान बंद रहेंगें फिल्मी थियेटर ….

3

देश में चुनावी माहौल साफ नज़र आ रहा है। महाराष्ट्र में 17 लोकसभा सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। इसी के चलते मुंबई शहर में 29 अप्रैल चुनाव के कारण कार्निवल सिनेमाघरों में कोई शो नहीं दिखाया जाएगा।

जो थियेटर हॉल मॉल के अंदर हैं वो शाम 5 बजे के बाद ही खुलेंगे। जो सिनेमाघर  स्टैंडअलोन हैं वे चालू होंगे। उनके कर्मचारियों को अपना वोट डालने के लिए ब्रैक मिलेगा।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण (29 अप्रैल) में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें बिहार की पांच, जम्मू कश्मीर की एक, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की छह, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की छह, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटें शामिल हैं.