17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood आज भी याद है बीग बी को फिल्म कुली का फाइट सीक्वेंस

आज भी याद है बीग बी को फिल्म कुली का फाइट सीक्वेंस

3

बॉलीवुड के महानायाक अमिताभ बच्चन की फिल्म कुली का जब भी जिक्र होता है, सेट पर अमिताभ के साथ हुए भयावह हादसे की यादें ताजा हो उठती हैं। बेंगलुरु में कुली के सेट पर एक फाइट सीक्वेंस के दौरान बिग बी इस कदर चोट लगी थी। जिससे उनका बच पाना मुश्किल था।

अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे अमिताभ बच्चन की सलामती के लिए करोड़ों फैंस दुआ कर रहे थे। फिर अचानक चमत्कार हुआ और अमिताभ को जीवनदान मिला। 37 साल पहले आज ही के दिन अमिताभ बच्चन को होश आया था। इस खास मौके पर अमिताभ ने एक बार फिर से अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

एक्टर ने ट्वीट कर लिखा- ”बहुत से लोग हैं जो इस दिन को प्यार, प्रार्थन और सम्मान के साथ याद करते हैं। मैं बस यही कह सकता हूं कि मैं अपने साथ ऐसे विचारों को पाकर धन्य हूं। यही वो प्यार है जो मुझे हर दिन आगे लेकर जाता है। ये एक ऐसा ऋण है जो मैं जिंदगी में कभी नहीं चुका सकता”।