17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood क्या नच बलिए 9 में करेंगें अक्षय मिशन मंगल का प्रोमोशन?

क्या नच बलिए 9 में करेंगें अक्षय मिशन मंगल का प्रोमोशन?

5

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। जिसके लिए पूरी स्टारकास्ट प्रमोशन में व्यस्त है। पिछले दिनों मिशन मंगल की पूरी टीम डांस रियलिटी शो डांस दीवाने में पहुंचे थे। अब स्टार प्लस के शो नच बलिए 9 में मिशन मंगल की टीम प्रमोशन के लिए पहुंचेगी। मगर खबर है कि अक्षय कुमार नच बलिए के सेट पर नजर नहीं आएंगे।

सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिशन मंगल की टीम शो पर विजिट करेगी। इस प्रमोशनल विजिट से अक्षय कुमार गायब दिख सकते हैं. फिल्म की फीमेल स्टार कास्ट ही नच बलिए के सेट पर नजर आएंगी। अभी तक तापसी पन्नू और विद्या बालन के नच बलिए 9 के सेट पर जाने की कंफर्मेशन है। अक्षय के शो में ना आने की वजह रवीना टंडन को माना जा रहा है।

खबरों की मानें तो अक्षय अपने और रवीना के मुद्दे को नजर रखते हुए ऐसा कर रहे हैं। दरअसल एक वक्त था जब दोनो की नजदीकीयां काफी बढ गई थी।