17.6 C
New York
Friday, January 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बॉक्स ऑफिस पर वरूण-श्रद्धा का कंगना संग पंगा

बॉक्स ऑफिस पर वरूण-श्रद्धा का कंगना संग पंगा

9

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। कंगना रनौत की फिल्म पंगा का बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रीट डांसर 3D से टक्कर है। दोनों ही फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन बाजी मारेगी देखना दिल्जसब होगा।

स्ट्रीट डांसर 3D से पिछे रह जाऐगी पंगा

ट्रेड एनालिस्ट गिरिश जौहर का मानना है कि वरुण धवन की फिल्म पंगा को कलेक्शन के मामले में पछाड़ सकती ह। उनके मुताबिक फर्स्ड डे कलेक्शन में स्ट्रीट डांसर 3D का दबदबा रहेगा। डांस थीम पर बेस्ड वरुण की फिल्म को ABCD फ्रेंचाइजी का फायदा मिलेगा। लोगों ने वरुण-श्रद्धा को एबीसीडी 2 में डांस फ्लोर पर धमाल मचाते हुए देखा था। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी स्ट्रीट डांसर 3D पहले दिन 14-15 करोड़ की कमाई कर सकती है। वरुण-श्रद्धा की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर कमाल कर दिखाएगी।

पहले दिन कितना कमाएगी कंगना की पंगा?

वहीं, गिरिश जौहर का अनुमान है कि कंगना रनौत की पंगा पहले दिन 5 करोड़ के साथ खाता खोलेगी। फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। रिपोर्ट्स हैं कि पंगा को 1500 और स्ट्रीट डांसर 3D को 3000 स्क्रीन्स मिले हैं। पंगा के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। पंगा में कंगना रनौत एक हाउसवाइफ और कबड्डी प्लेयर बनी हैं।

उधर, बॉक्स ऑफिस पर बने बज को देखें तो दर्शको को वरुण की फिल्म ज्यादा एंटरटेनिंग लग रही है। वहीं स्पोर्ट्स ड्रामा पंगा महिलाओं को अपने अधूरे सपनों को पूरा करने का मैसेज देती है। इसी महीने रिलीज हुई तानाजी और छपाक में दर्शकों को अजय देवगन की फिल्म ज्यादा एंटरटेनिंग लग रही है। वहीं इमोशनल फिल्म छपाक को लोगों ने खास पसंद नहीं किया।