17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood  मिशन मंगल के बाद विद्दा का मिशन शकुंतला देवी बायोपिक

 मिशन मंगल के बाद विद्दा का मिशन शकुंतला देवी बायोपिक

7

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन हर किरदार को बखूबी निभाती हैं। फिर चाहे वो डर्टी पिक्चर की सिल्क हो तुम्हारी सुलु की आरजे हर रोल को ईमानदारी से निभाती विद्दा क फैंस काफी पसंद करते हैं। फिल्म मिशन मंगल के बाद विद्या बालन गणित जीनियस शकुंतला देवी की बायोपिक में काम करने जा रही हैं।

एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वे डायरेक्टर अनु मेनन की फिल्म में ह्यूमन कंप्यूटर का किरदार निभाने के लिए उत्साहित हैं और उसकी तैयारी कर रही हैं। हाल ही में विद्या को लुक टेस्ट के लिए एक ब्राउन रंग की साड़ी और छोटे बॉब कट बालों में देखा गया था।

विद्या ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने रोल के बारे में कहा कि वे इस रोल को अपनी पहचान देने के लिए बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने इस बारे में भी बात की कि कैसे वे इस रोल के लिए परफेक्ट हैं? विद्या ने कहा, “मैं अपने इस रोल में सही दिखने के लिए बॉब कट करवा रही हूं। तो कर्ली बॉब बाल और मेरे क्लासिक साउथ इंडियन चेहरा इस रोल के लिए अच्छा मैच है”।