17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बागी 3 में दिखेगी टाइगर और श्रध्दा की जोड़ी, इस रोल में...

बागी 3 में दिखेगी टाइगर और श्रध्दा की जोड़ी, इस रोल में नजर आएंगी श्रध्दा

5

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने बड़े पर्दे पर कई किरगार निभाए हैं। कई बार श्रध्दा को अलग-अलग रोल में देखा गया है। लेकिन अब पहली बार श्रद्धा सिल्वर स्क्रीन पर एयर होस्टेस के रूप में नजर आएंगी। खबरों की मानें तो श्रद्धा कपूर हिट सीरीज़ बागी 3 में एक एयर होस्टेस का रोल निभाती दिखेंगी।

स्क्रीन पर एयर होस्टेस बनने से पहले श्रद्धा कुछ वर्कशॉप्स अटेंड कर ट्रेनिंग भी लेंगी। बताया गया है कि श्रद्धा कपूर को एयर होस्टेस की लुक में पूरी तरह से ढालने के लिए बागी 3 की टीम ने श्रद्धा की लुक पर काम करना भी शुरू कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, अहमद खान और फरहाद सामजी फिल्म में श्रद्धा के कैरेक्टर को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए कई तरह से उनके किरदार को दिखा सकते हैं। इस फिल्म के लिए श्रद्धा सितंबर के महीने से मुंबई में शूटिंग शुरू करेंगी। मुंबई के बाद फिल्म की टीम आगरा में शूटिंग के बाद देश से बाहर शूटिंग करेगी।