17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood यूजर्स ने सोनम को कहा फ्लॉप, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब…

यूजर्स ने सोनम को कहा फ्लॉप, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब…

5

सोशल मीडिया पर जितने भी सेलिब्रिटीज है वो कभी न कभी ट्रोल का शिकार जरुर हुए होते हैं। और शायद अब ये बिल्कुल उनके लिए सामान्य सी बात हो गई हैं। बताते चले कि सोनम कपूर भी इस कड़ी में शामिल हो गई हैं। वैसे सोनम कपूर पहली बार ट्रोल नहीं हुई। कभी अपने फैशन सेंस के लिए तो कभी अपनी सोच और ओपिनियन कि वजह से, सोनम कपूर ट्रोलर्स के निशाने पर आ ही जाती है। बीतें दिनों पहले ही सोनम ने अरबाज खान के चैट शो में शिरकत की। जहां ट्रोलर द्वारा किए गए कमेंट पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी।

इस शो के बीच में अरबाज खान ने सोनम को एक शख्स का कमेंट पढ़ाया। बता दें कि एक शख्स ने कमेंट में उन्हें फ्लॉप एक्ट्रेस कहा था। सोनम ने इस कमेंट का जवाब देते हुए कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि मेरी आखरी फ्लॉप फिल्म कौन सी थी।  मगर मुझे ऐसा लगता है कि आज से 7 साल पहले मेरी ऐसी बेहद कम फिल्में ही थीं जिसके बारे में ज्यादा बात करने को कुछ हो। जब मैंने साल 2013 में रांझना फिल्म साइन की उसके बाद से मैंने स्क्रिप्ट पर ध्यान देना शुरू कर दिया। जिसके बाद से मेरी फिल्मों ने अच्छा परफॉर्म भी किया है। मुझे वो समय याद नहीं आता है जब मेरी फिल्मों की या मेरे एक्टिंग की बुराई की गई हो’।

सोनम आगे बात करते हुए कहती है कि ‘भारत ही नहीं पूरे विश्वा का हाल ठीक नहीं है। जीवन काफी दुखी है, हर तरफ काफी कॉम्पिटीशन है। सभी एक दूसरे को पीछे ढकेलने में लगे हुए हैं। जो लोग जीवन में कुछ पाने की हिम्मत रखते हैं या फिर कुछ पाने लगते हैं, जमाना उनसे जलन करता है और उससे ये हजम नहीं होता कि सामने वाला कैसे अच्छा कर रहा है।

सोनम बताती है कि ‘पहले मैं इस तरह के कमेंट से काफी एफेक्ट होती थी। मगर अब मुझे इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। ट्विटर पर मेरे काफी फैन फॉलोइंग हैं। मैं किसी एक शख्स के कमेंट को इतना सीरियसली नहीं ले सकती। मुझे ये पूण विश्वास है कि एक हेटर के अंदर भी बहुत ही प्यारा इंसान छिपा होता है। उम्मीद करती हूं कि समाज इस निगेटिविटी जैसी चीज से हट जाए।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-