17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood श्रीदेवी और सावित्री : जिंदगी से लेकर मौत तक अजीब सह-घटनाएं

श्रीदेवी और सावित्री : जिंदगी से लेकर मौत तक अजीब सह-घटनाएं

18

बॉलीवुड की चांदनी यानी श्रीदेवी की आज दूसरी पुण्यतिथी है। काफी कम उम्र में नाम कमाने के बाद दुनिया को अलविदा कहने वाली श्रीदेवी को याद कर आज सभी की आंखें नम हैं। 24 फरवरी साल 2018 को दुबई के एक होटल में बाथटब में डुबने से उनकी मौत हो गई थी।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी जिंदगी और मौत श्रीदेवी से जुड़ी और उसी तरह खत्म हुई या ये भी कह सकते हैं कि श्रीदेवी की कहानी भी उन्ही से मिलती-जुलती है। इसे हम कोइंसिडेंस कह सकते हैं। हिंदी और तमिल फिल्मों में अपने एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली मशहुर अदाकारा सावित्री को सब जानते हैं। लेकिन कई चीजे ऐसी हैं जो श्रीदेवी और सावित्री दोनों की जिंदगी में मेल खाती हैं।

आइए जानते हैं…

इन दोनों एक्ट्रेस के बारे में जो बातें कही गई हैं वो है की दोनों ही अपने अदाकारी के जज़्बे को अपनी आखों से पेश करती थी। सावित्री 60 के दशक में पर्दे पर छाई और श्रीदेवी 80-90 के दशक में।

सावित्री ने तकरीबन 264 फिल्मों में काम किया है, जबकि श्रीदेवी ने 261 फिल्मों में देखा जाए तो श्रीदेवी की आखिरी फिल्म जीरो थी। दोनों ने ही हिंदी, तमिल,तेलेगु औक कन्नड़ फिल्मों में काम किया है।

दोनों ही अभिनेत्री के नाम की शुरूआत अंग्रेजी के लेटर S से होती है।

सावित्री ने जेमिनी गणेश से शादी की थी, सावित्री गणेश की तीसरी पत्नी थी, और श्रीदेवी बोनी कपूर की दुसरी पत्नी थी। जबकि बोनी कपूर और जेमिनी गणेश का फैमिली बैकग्राउंड फिल्म इंडस्ट्री से है।

इन दोनों के निधन में जो सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात थी कि दोनों की मौत का कारण शराब ही बना है। दरअसल साविश्री लंबे वक्त से शराब की आदि थी और लंबे वक्त से बीमार थी, जबकि श्रीदेवी ने इससे पहले कभी शराब नहीं पी थी।

दोनों ही अदकाराओं की जिंदगी काफी कम समय की रही, सावित्री की 47 और श्रीदेवी की 54 थी।