17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Celebrity शादी का जोड़ा, डेट सब तय, 6 फरवरी को लाएंगें कियारा के...

शादी का जोड़ा, डेट सब तय, 6 फरवरी को लाएंगें कियारा के घर सिद्धार्थ बारात

7

अपने रिलेशनशिप को अगले मोड़ पर लेकर जाएंगे सिद्धार्थ-कियारा, 6 फरवरी को करेंगे शादी

मुंबई- बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी काफी महीनों से अपनी लव स्टोरी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे, पर उन्होंने आधिकारिक रूप से कभी अपने रिलेशनशिप को अनाउंस नहीं किया। काफी दिनों से दोनों की शादी की अटकलें भी तेज हो गई थी। इसी बीच अब सिद्धार्थ-कियारा ने अपनी शादी की डेट अनाउंस कर दी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी छह फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर पैलेस होटल में रॉयल तरीके से मैरिज करेंगें। चार और पांच फरवरी को हल्दी, मेहंदी, संगीत के फंक्शन अरेंज किए जाएंगें।

दोनों के फैन्स बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे। बता दें सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही ‘मिशन मजनू’ फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगें। इस साल कियारा आडवाणी ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थी।